फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, सीबीएसई ने अपलोड किए रोलनंबर

Tue, 24 Oct 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए ऑनलाइन रोल नंबर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार सीबीएसई नेट की आधिकारिक वेबसाइट से रोलनंबर डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन


उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से रोल नंबर नहीं भेजे जाएंगे। परीक्षा पांच नवंबर को शिमला और धर्मशाला के 22 केंद्रों पर होगी। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए सीबीएसई ने ऑनलाइन रोल नंबर में आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। 

परीक्षा आगामी पांच नवंबर को होगी। उम्मीदवार लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपना रोल नंबर ऑनलाइन हासिल कर सकते हैं। नेट के तीन पेपर दो सेशन में होंगे। इसमें एक सुबह और दूसरा दोपहर को होगा। पहले सेशन में होने वाले दो पेपर में आधे घंटे का समय होगा। 
विज्ञापन


इसमें उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट भर सकते हैं। हालांकि, इस दौरान कोई भी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र छोड़कर नहीं जा सकेगा। परीक्षा केंद्र में बिना एडमिशन कार्ड दाखिला नहीं दिया जाएगा। इसके साथ एक वैद्य फोटो आईडी प्रूफ भी रखना होगा।
विज्ञापन

धर्मशाला, शिमला में 22 केंद्रों में परीक्षा

हिमाचल में इस परीक्षा के लिए सीबीएसई की तरफ से शिमला और धर्मशाला में 22 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। रोल नंबर को केवल वेबसाइट से निकाल कर प्रिंट करना होगा। ऑनलाइन रोल नंबर की प्रिंट कॉपी किसी भी मान्य फोटो आईडी प्रूफ के साथ स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें