फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: यूपी नगर निकाय में होंगी बंपर भर्तियां

Sun, 12 Jun 2016 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि नगर विकास विभाग के तहत कार्यरत शहरी निकायों में अफसरों व कर्मचारियों के सीधी भर्ती के खाली पदों को सरकार अब अपने स्तर से भरेगी। इस संबंध में विभागीय स्तर पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


सूबे में 14 नगर निगम, 198 नगरपालिका परिषद व 424 नगर पंचायतें हैं, जिनमें सीधी भर्ती के तहत अफसरों व कर्मियों के 2200 पद खाली हैं।

भर्ती में देरी के चलते शहरी निकायों के रोजमर्रा के कामकाज पर असर पड़ रहा है।

अभी तक ये पद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग व उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परिधि में आते हैं, लेकिन अब शासन ने इन्हें इन आयोगों के दायरे से निकाल कर नगर विकास विभाग के स्तर से ही भरने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें