फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी राज्यसभा चुनाव परिणाम घोषित: देखें, कौन जीता कौन हारा

Sun, 12 Jun 2016 12:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी में राज्यसभा के लिए हुए चुनाव का परिणाम घोषित ‌हो गया है। जिसमें सपा के सातों प्रत्याशियों, बसपा के दो प्रत्याशियों व कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन


इसके अलावा अंतिम समय में नामांकन कर हलचल मचाने वाली भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा को हार मिली। परिणाम की घो‌षणा होते ही उन्होंने हार स्वीकार कर ली।

सपा की तरफ से जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों में बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, रेवती रमण सिंह, विशम्‍भर प्रसाद निषाद व सुरेंद्र नागर हैं।
विज्ञापन


वहीं, बसपा की तरफ से सतीश चंद्र मिश्रा व अशोक सिद्घार्थ ने जीत हासिल की। कांग्रेस की तरफ से कपिल सिब्बल को जीत मिली।

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा ने विधान परिषद व राज्य सभा चुनाव में अन्य पार्टियों के विधायकों का मूड भांपने के लिए अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन भाजपा के अतिरिक्त प्रत्याशी व भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हार मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें