नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंप्लायमेंट एक्सचेंज 17 दिसंबर को जॉब फेयर लगाने जा रहा है। इसमें 1493 विभिन्न नौकरियों के लिए 8वीं पास से लेकर बीटेक, एमटेक पास आवेदन कर सकते हैं। 7300 रुपये मासिक से लेकर दो लाख रुपये तय का वार्षिक पैकेज कंपनियां दे रही हैं।
कानपुर, लखनऊ, गुजरात की कंपनियों में नौकरी के लिए बायोडाटा सेवायोजन कार्यालय जीटी रोड में 16 दिसंबर तक जमा कर दें।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी एसपी द्विवेदी ने बताया कि हेस इंडिया ग्रेजुएट ट्रेनी के 750 पदों के लिए बीटेक (सीएस, आईटी, ईसी, ईईई), एमटेक, एमसीए, बीसीए, बीएससी (आईटी, मैथ, फिजिक्स) और पॉलीटेक्निक पास स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं।