फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शहरी क्षेत्रों की जमीन 25% तक होगी महंगी

Wed, 09 Dec 2015 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अर्द्ध विकसित इलाकों व हाइवे किनारे की खेतिहर और आवासीय जमीन खरीदने के लिए अब जेब और ढीली करनी पड़ेगी। प्रस्तावित नए डीएम सर्किल रेट लागू होने के बाद शहरी सीमा से सटे इलाकों में जमीन व भू-संपत्तियां 15 से 25 फीसदी तक महंगी हो जाएंगी।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के प्राय: सभी आवासीय इलाकों में भू-संपत्तियों की खरीद-फरोख्त 5 से 10 प्रतिशत तक मंहगी हो जाएगी। नगर निगम सीमा क्षेत्र से आठ किमी के दायरे में आने वाले शहरी सीमा से सटे ग्रामीण इलाकों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।

वहीं, रोड साइड से जुड़े प्लाट व भू-संपत्ति की संपदा की कीमत भी 40 फीसदी तक बढ़ जाएगी। निबंधन व राजस्व अधिकारियों की संयुक्त रिवीजन सर्वे टीम ने मंगलवार को  डीएम को नई प्रस्तावित दर की रिपोर्ट सौंप दी। इस पर 12 दिसंबर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए हैं। 15 दिसंबर को नए सर्किल रेट लागू करने का एलान होगा।
विज्ञापन

Trending Videos

15 लाख तक महंगी पड़ेगी एक बीघा जमीन

नगर निगम क्षेत्र से 8 किमी के दायरे वाली ग्रामीण इलाकों की भू-संपत्तियां सबसे ज्यादा महंगी होंगी। मसलन मोहनलालगंज, काकोरी अथवा हरदोई रोड पर जिस जमीन की कीमत वर्तमान में 50 से 60 लाख रुपया बीघा है, वह नई दर लागू होने के बाद 65 से 75 लाख तक पहुंच जाएगी।

15 फीसदी तक बढ़ जाएगी फ्लैटों की कीमत
नई दरें लागू होने पर शहरी क्षेत्र में एलडीए, आवास विकास समेत निजी बिल्डरों के फ्लैटकी कीमतें 10 से 15 फीसदी तक बढ़ जाएंगी।

वही विकसित इलाकों में शामिल गोमती नगर, हजरतगंज, महानगर समेत फैजाबाद रोड, कानपुर रोड इलाके में आवासीय व गैर कृषि क्षेत्र से जुड़ी जमीन भी 10 से 15 फीसदी तक बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया है।
विज्ञापन

ऐसे बदलेगा सर्किल रेट मूल्यांकन

वर्तमान दर--नई प्रस्तावित दर
विकल्प खंड गोमती नगर--24000--27500
अमराई गांव--7500--8000
इस्माइलगंज--10000--12000

इंदिरा नगर--23500--27000
कूर्मांचल नगर--13000--15000
कल्याणपुर--10000--12000
कमता चिनहट--10000--12000

रकाबगंज--6600--8000
बीबीडी ग्रीन सिटी--14400--16500
हुसैडिया--7800--9000

मेट्रो सिटी--19200--22000
ओमेक्स सिटी--14400--17000
अंसल सुशांत गोल्फ सिटी--14400--17000
(सर्किल रेट निर्माण दर प्रति वर्ग मीटर में)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें