फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुफ्त होटल मैनेजमेंट ट्रेनिंग के साथ नौकरी का मौका

विज्ञापन
मुफ्त होटल मैनेजमेंट ट्रेनिंग के साथ नौकरी का मौका
विज्ञापन
लखनऊ। होटल मैनेजमेंट में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब इस क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए मोटी फीस खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। सेवायोजन विभाग की मदद से युवाओं को राजधानी सहित प्रदेश के नामी होटलों में निशुल्क प्रशिक्षण के साथ मानदेय और रोजगार का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन

सहायक सेवायोजन अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि करीब 53 वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत क्लार्क अवध होटल की ओर से 50 युवाओं का चयन किया जाएगा। प्रोफेशनल होटल एजुकेशन प्रोग्राम के तहत इंटरमीडिएट और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को एक वर्ष का निशुल्क प्रोफेशनल डिप्लोमा कराया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले छह माह थ्योरी कक्षाएं संचालित होंगी, जिसके दौरान चयनित युवाओं को तीन हजार से छह हजार रुपये तक का मानदेय भी दिया जाएगा। हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के अलावा ऑनलाइन बेकरी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए अवसर उपलब्ध हैं। बेकिंगो और फ्लावर आवर्स कंपनी में प्रशिक्षण के साथ रोजगार का मौका मिलेगा। इन संस्थानों में चयनित अभ्यर्थियों को 25 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है। दोनों कंपनियों में मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और सीनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कराना होगा। चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें