ललखनऊ। युवाओं को 18 से 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी पाने का मौका मिलेगा। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज में 21 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें टाटा मोटर्स और जय भारत मारुति करीब 250 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। दो अन्य कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। ऐसे में रिक्तियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को 21 नवंबर को सुबह 8:30 बजे संस्थान परिसर पहुंचना होगा। मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की अंकतालिका और प्रमाणपत्र के साथ आईटीआई का प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा।
आसपास के जिलों के युवा भी कर सकेंगे आवेदन
रोजगार मेले में लखनऊ के अलावा रायबरेली, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव और बाराबंकी समेत अन्य जिलों के युवा भी हिस्सा ले सकेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
आयु सीमा : 18 से 25 वर्ष
शैक्षिक योग्यता : हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और आईटीआई प्रमाणपत्र
रिपोर्टिंग समय : सुबह 8:30 बजे
स्थान : राजकीय आईटीआई, अलीगंज
इन ट्रेड के अभ्यर्थियों को मौका
इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्नर, वेल्डर और वायरमैन ट्रेड के अभ्यर्थी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।