फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गर्भस्थ शिशु से कैंसर तक के इलाज के विशेषज्ञ तैयार करेगा एसजीपीजीआई

विज्ञापन
एसजीपीजीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। एसजीपीजीआई में अब गर्भस्थ शिशु से लेकर हृदय रोग और कैंसर के मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर तैयार होंगे। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने संस्थान में छह सुपर स्पेशियलिटी क्षेत्रों के डीएम और एमसीएच पाठ्यक्रमों को मान्यता दी है। इनमें तीन वर्षीय डीएम के तीन और छह वर्षीय एमसीएच के तीन पाठ्यक्रम शामिल हैं।
खास बात यह है कि हेमेटोपैथोलॉजी में डीएम पाठ्यक्रम शुरू करने वाला एसजीपीजीआई प्रदेश का पहला संस्थान होगा। वहीं, मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन में देश का पहला तीन वर्षीय डीएम और कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी में पहला छह वर्षीय एमसीएच पाठ्यक्रम भी यहीं शुरू होगा।
विज्ञापन

छह क्षेत्रों में तैयार होंगे विशेषज्ञ
तीन वर्षीय डीएम पाठ्यक्रम हेमेटोपैथोलॉजी, मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन और पेन मेडिसिन में संचालित होंगे। वहीं, छह वर्षीय प्रशिक्षण कार्यक्रम रेडियोथेरेपी एंड ऑन्कोलॉजी, कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (सीवीटीएस) और पीडियाट्रिक यूरोलॉजी में शुरू होंगे। इससे कैंसर उपचार, जटिल हृदय सर्जरी और बच्चों के मूत्र रोगों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

गर्भस्थ शिशु के इलाज पर विशेष जोर
मैटरनल एंड फीटल मेडिसिन में गर्भस्थ शिशु की बीमारियों की पहचान और उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, पेन मेडिसिन के विशेषज्ञ लंबे समय से दर्द से जूझ रहे मरीजों का इलाज करेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन एनएमसी की पाठ्यक्रम मान्यता समिति के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें