फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से 25 अगस्त तक यहां लगेगा रोजगार मेला, मिलेंगी 6000 नौकरियां

Thu, 17 Aug 2017 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
jobs
विज्ञापन
प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए एक बार फिर रोजगार के द्वारा खुलने वाले हैं। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय 6000 नौकरियों का तोहफा देने जा रहा है।
विज्ञापन


इसके लिए मोहनलालगंज में सूर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट 23 से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के उप निदेशक राजीव कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि रोजगार मेले के जरिए प्रदेश के जिलों के अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों के जरिए नौकरियां दी जा रही हैं।

साक्षात्कार के बाद कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन कर मौके पर ही नियुक्ति पत्र देंगी। ऑनलाइन कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन वेबपोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ऑफ लाइन कंपनियों के लिए जिलों के क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पर पंजीकरण कराया जा सकता है। अभ्यर्थी इसके लिए 21 अगस्त तक अवश्य आवेदन पत्र भेज दें।

अभ्यर्थी मेले के लिए समय से सीवी, पहचान पत्र व व शैक्षणिक दस्तावेज की मूल व छाया प्रति और रंगीन फोटो लेकर रोजगार मेला स्थल पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें