फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज आईटीआई में रोजगार मेला नौ को, 300 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में नौ मई को रोजगार मेला लगेगा। मेले में पहली बार किसी औद्योगिक कंपनी (रॉयल एनफील्ड) में आईटीआई, डिप्लोमा के साथ स्नातक धारक युवाओं को भी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि रॉयल एनफील्ड के वल्लम तमिलनाडु प्लांट में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनी के मानक के अनुसार, 18 से 23 वर्ष उम्र के अभ्यर्थी जिनके पास, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, बीए, बीकॉम या अन्य स्नातक डिग्री हो। वे रोजगार मेले में दस्तावेज के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।

कंपनी में असेंबली, उत्पादन और रखरखाव का काम होगा। पहले चरण के दौरान कंपनी में ट्रेनी के तौर पर भर्ती होगी। छह महीने के प्रशिक्षण के बाद नियमित नौकरी का ऑफर दिया जाएगा। चयनितों को 18 हजार से 21 हजार महीने का वेतन दिया जाएगा। साथ में कैंटीन, परिवहन, सुरक्षा बीमा, कम दर में आवास की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें