फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी हत्याकांड: पुलिस को मिले अहम सुबूत

Sat, 25 Jan 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के सनसनीखेज सामूहिक हत्याकांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अब वारदात में इस्तेमाल हुए एक वाहन व शस्त्र को बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन


इस मामले में नामजद आरोपियों में से कुछ के छिपने के ठिकानों की जानकारी मिलने की बात कही जा रही है।
अन्य आरोपियों को तलाश करने के लिए पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं हैं। प्रमुख सचिव गृह अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में उच्च स्तर से समीक्षा की जा रही है।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में मदद के लिए एसटीएफ को पहले से ही लगाया गया है। झांसी की घटना में अब तक दो व्यक्तियों तेजसिंह एवं हरिओम अरजरिया को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियुक्त हरिओम अरजरिया ने वारदात में प्रयुक्त वाहन व .12 बोर की डीबीबीएल बंदूक बरुआसागर थाना क्षेत्र में अंजनी माता मंदिर के जंगलों से बरामद करवाए हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था मुकुल गोयल ने बताया पूछताछ में दोनों ही आरोपियों ने कहा है चुनाव में तिवारी परिवार से शिकस्त खाने के बाद से उन सबके मन में गुस्सा पनप रहा था।

इस बीच तिवारी परिवार द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों की जानकारी मिलने के बाद तिवारी परिवार को रास्ते से हटाने का फैसला किया गया था। हत्या त्वरित आवेश में की गई और यह किसी सोची-समझी साजिश का परिणाम नहीं था।
विज्ञापन


हत्याकांड की पड़ताल में जुटे अधिकारियों का कहना है कि कुछ आरोपियों के बारे में गोपनीय सूचना मिली है। उन्हें भी जल्द से जल्द दबोचने की कोशिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें