फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 गांवों के विकास का खाका खींचेंगे बैंक

Sat, 25 Jan 2014 09:46 AM IST
महेंद्र तिवारी/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 1500 गांवों का विकास अब बैंकों के हाथों से होगा।
विज्ञापन


बैंक गांवों को गोद लेकर वहां के लोगों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए अभियान पूर्वक कदम उठाएंगे।

विशेष सचिव संस्थागत वित्त शिव सिंह यादव ने इसके लिए समस्त बैंकों के वरिष्ठ महाप्रबंधकों को 1500 गांवों में रोजगार केंद्र की स्थापना कर एक-एक रोजगार प्रेरक की तैनाती करने को कहा है।

यहां बैंक अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में यादव ने वरिष्ठ महाप्रबंधकों को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के 1500 गांवों को गोद लेकर रोजगार केंद्र की स्थापना करें। रोजगार प्रेरकों की तैनाती की सूचना निदेशालय को भी उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक इन गांवों में शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास कार्यक्रमों, योजनाओं के अंतर्गत उद्योगों की स्थापना, उद्यमियों के प्रशिक्षण व रोजगार-व्यवसाय के लिए सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें