फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान से लाखों के जेवर, दुकान से नौ लाख रुपये चोरी

Wed, 10 Jun 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के अलीगंज और इंदिरानगर में चोरी की दो वारदातें हुई हैं। चोरों ने मकान से लाखों रुपये के जेवर और दुकान से करीब नौ लाख रुपये चुरा लिए। पीड़ितों ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अलीगंज सेक्टर-बी निवासी सुयोग मिश्रा के अनुसार, उनके घर 27 जून को चोरी हुई। आरोप है कि उनकी घरेलू सहायिका शिवानी तिवारी ने दोपहर में पत्नी के सो जाने पर अलमारी से लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। इंस्पेक्टर ध्रुव सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जिस एजेंसी के जरिये सहायिका को रखा गया था उससे भी पूछताछ की जा रही है। इंदिरानगर निवासी विरेंद्र नारायण सिंह के अनुसार, पांच जून तड़के करीब चार बजे चोरों ने पिकनिक स्पॉट रोड स्थित उनकी दुकान का ताला तोड़ा और गल्ले से नौ लाख रुपये चुरा लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें