फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनुभाग अधिकारी के आवास से सात लाख के जेवर चोरी

Thu, 14 Aug 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गृह विभाग में तैनात अनुभाग अधिकारी अजेंद्र कुमार सिंह के अलीगंज सेक्टर-सी स्थित सरकारी आवास से चोरों ने सात लाख के जेवर पार कर दिए। अजेंद्र को घटना की जानकारी दस अगस्त को आवास पर लौटने पर हुई। अलीगंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


अजेंद्र के मुताबिक सात अगस्त को वह परिवार के साथ कुशीनगर स्थित गांव गए थे। दस अगस्त को देर रात जब वह आवास लौटे तो उन्हें मेन गेट का ताला टूटा मिला। कमरों का सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे। उसमें रखे सात लाख के जेवर और 25 हजार रुपये गायब थे। इंस्पेक्टर अशोक सोनकर के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें