फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस चौकी के पास दुकान से एक करोड़ के जेवर चोरी

Mon, 22 Dec 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मलिहाबाद में दुकान का टूटा शटर व घटना की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
मलिहाबाद। राजधानी में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। चोरों ने महिलाबाद थाने से 400 मीटर दूर स्थित फजल ज्वैलर्स की दुकान का शटर काटकर एक करोड़ के जेवर पार कर दिए। खास बात यह है कि मलिहाबाद कस्बा के मिर्जागंज स्थित ज्वैलरी की दुकान से 100 मीटर दूर पुलिस चौकी भी है। बदमाश अपने साथ डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। हालांकि, चोर पास में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरों के गिरोह में एक महिला भी शामिल है, जो कैमरे में नजर आई है।
विज्ञापन

मिर्जागंज निवासी युसूफ अली बेग की रबाब मार्केट में आभूषण की दुकान है। पीड़ित के मुताबिक शनिवार देर रात करीब एक बजे चोरों ने शटर तोड़कर दुकान में रखी 30 किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। रविवार सुबह दुकान पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था।
यूसुफ ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच करते हुए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया। इस घटना से नाराज व्यापारियों ने वारदात के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैमरे मेें न दिखें इसलिए छह दुकानों के सीसीटीवी के तार काटे
कस्बे में कई दुकानों में कैमरे लगे हैं। चोरों को पता था कि वे कैमरे में कैद हो जाएंगे। खुद की पहचान छिपाने के लिए सभी ने चेहरा ढंक रखा था। चोरों ने छह दुकानों में लगे सीसीटीवी के तार भी काट दिए थे। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारियों का का कहना है कि पुलिस इलाके में गश्त कर रही होती तो यह घटना नहीं होती।

11 दिसंबर को कस्बे की पुलिस चौकी का हुआ था उद्घाटन
बेहतर सुरक्षा के लिए इसी दिसंबर में एडीसीपी उत्तरी गोपी नाथ ने घटनास्थल से 100 मीटर की दूरी पर मलिहाबाद चौराहे पर पुलिस चौकी के भवन का उद्घाटन किया था। इससे व्यापारियों में खुशी थी और उन्होंने पुलिस का आभार जताया था। बावजूद इसके जेवर की दुकान में चोरी हो गई। फुटेज में चोर बेखौफ टहलते नजर आ रहे हैं। चोरों के हाथ में लोहे के रॉड भी देखे गए। एडीसीपी का कहना है कि वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

मलिहाबाद में दुकान का टूटा शटर व घटना की जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें