फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
लख़नऊ। कृष्णानगर के जयप्रकाश नगर में चोरों ने बंद मकान के ताला तोड़कर हजारों की नकदी और लाखों के गहने साफ कर दिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

पेशे से कारपेंटर ठेकेदार मिथिलेश शर्मा पिता राम मूरत शर्मा के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार के साथ 18 दिसंबर को पैतृक गांव गए थे। 21 दिसंबर को पड़ोसियों ने फोन पर घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। सोमवार सुबह परिवार के साथ वह घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के अनुसार चोर 45 हजार रुपये व सोने-चांदी के लाखों के जेवर ले गए। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे कैमरों से फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें