फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मनरेगा से गांधी का नाम हटाने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
विज्ञापन
लखनऊ। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर मनरेगा और महात्मा गांधी का यथावत रखने की मांग की।
विज्ञापन


शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डॉ. शहजाद आलम की अगुवाई में बेगम हजरत महल पार्क के पीछे मकबरा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए और जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार ने महात्मा गांधी के नाम को हटाकर गांधी विरोधी अपनी सोच का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि किसी योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने से गांधी के विचारों को खत्म नही किया जा सकता है। डाॅ. शहजाद आलम ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा गरीबाें की बात करते थे। भाजपा सरकार गरीब और गांधी विरोधी है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू ने कहा कि देश को आजादी दिलाते दिलाते राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपनी जान कुर्बान कर दी। अंतिम समय में भी उनके मुंह से हे राम निकला था। प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ल, इंदल रावत, राजेंद्र पांडे, अनस रहमान, किश्वर जहां, रईस अहमद, संजय श्रीवास्तव, इशरत अली, अजय वर्मा, महीप सिंह, फखरुल इस्लाम, नकी रजा आदि शामिल रहे।

प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें