फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर के विवेक खंड में बंद घर से 30 लाख के जेवर व डॉलर चोरी

विज्ञापन
कोचिंग संस्थान के अ​धिकारी के घर टूटी आलमारी व बिखरा सामान।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर के विवेक खंड-3 निवासी शशांक सारस्वत के बंद मकान से चोर 30 लाख के जेवर, एक हजार डॉलर और 50 हजार रुपये की नकदी बटोर ले गए। शशांक एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के नेशनल हेड के पद पर कार्यरत हैं।

शशांक के मुताबिक वह गुरुग्राम व बंगलूरू में रहते हैं। उनके पिता एसके शर्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड (यूपीआरएनएन) से सेवानिवृत्त हैं, जो मां सुमन के साथ विवेक खंड-3 में रहते हैं। 20 अगस्त को मां और पिता मथुरा गए थे। शुक्रवार को उनकी नौकरानी घर पहुंची तो उसने मेन गेट का ताला टूटा देखा। कमरों में सारा सामान बिखरा था। आलमारी और उसके लाॅकर टूटे पड़े थे थी। नौकरानी ने शशांक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशांक ने बताया कि घर में रखे घर से और भी कई कीमती सामान गायब हैं। यूपी-112 पर सूचना दी गई तो पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इधर, इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि उनको घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें