फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewar Airport: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी 21 मिनट में होगी पूरी, डीपीआर केंद्र को भेजी

Fri, 22 May 2026 09:47 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पूरा क्षेत्र बड़ा कार्गो हब बनेगा। किसानों को भूमि अधिग्रहण का भुगतान ऑनलाइन और फास्ट मोड में करने तथा नक्शा पास कराने की प्रक्रिया आसान बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
- फोटो : X @AwasthiAwanishK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पिकप भवन में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार, कॉरपोरेट कल्चर अपनाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और रखरखाव बेहतर करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक यात्रा समय कम करने के लिए रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना का डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। भविष्य की दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड रेल लाइन को भी जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने का प्रस्ताव है। इसके लागू होने पर  दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट की दूरी सिर्फ 21 मिनट में तय हो सकेगी।

ये भी पढ़ें - यूपी में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार: गांवों को सिर्फ 8 घंटे ही मिल रही बिजली, ऊर्जा मंत्री बोले- रिकॉर्ड आपूर्ति हो रही
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भट्टी बना यूपी का बांदा जिला: घटती हरियाली, सूखती नदियां व खनन ने बढ़ाई तपिश, अभी और खराब होंगे हालात


मंत्री ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद पूरा क्षेत्र बड़ा कार्गो हब बनेगा। उन्होंने किसानों को भूमि अधिग्रहण का भुगतान ऑनलाइन और फास्ट मोड में करने तथा नक्शा पास कराने की प्रक्रिया आसान बनाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि यमुना एक्सप्रेसवे अब आगरा-लखनऊ, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, गंगा और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से भी जुड़ रहा है। हाथरस में नई अर्बन सिटी विकसित की जाएगी और एक्सप्रेसवे का विस्तार आगरा तक होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें