परीक्षा केंद्र पर पहुंचे छात्र
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित जेईई मेन की परीक्षा में बुधवार से बीटेक की परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए आयोजित की गई।
लखनऊ में व्यवस्था की तारीफ करते हुए परीक्षा देने के बाद परीक्षार्थियों का कहना था कि इसका आयोजन पहले ही हो जाना चाहिए था। जानकीपुरम सेंटर पर परीक्षा देने आए आयुष मिश्रा के अनुसार बाहर के साथ ही केंद्र के अंदर भी चौकस व्यवस्था थी।
परीक्षार्थियों ने प्रश्न पत्र के सवालों को भी सामान्य करार दिया
लखनऊ में गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित केंद्र पर जेईई मेन के परीक्षार्थियों को पहले हाथ धुलवाया गया, फिर सैनिटाइज करवाया गया, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया।