फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सख्ती के साथ जेईई एडवांस परीक्षा शुरू, नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Sun, 27 Sep 2020 11:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
परीक्षा के लिए मौजूद छात्र व अभिभावक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश के 23 आईआईटी में दाखिले के लिए आयोजित जेईई-एडवांस की परीक्षा कड़ाई के साथ रविवार को शुरु हो गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू हुई। परीक्षा केंद्र पर सुबह 7.30 बजे से ही हाथों को सैनिटाइज, आधार से चेहरा मिलाकर और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


हालांकि परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेन की तरह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नहीं दिखा। यह कहा गया था कि भीड़ से बचाव के लिए अलग-अलग समय पर परीक्षार्थियों बुलाया जाएगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

एक ही दिन में पेपर होने की वजह से जहां परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा थी, वहीं उतने ही अभिभावक भी थे। खरगापुर, गोमती नगर में आमने-सामने दो सेंटर देने से भी काफी भीड़ हो गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया। 
विज्ञापन


युवी ऑनलाइन सॉल्यूशन सेंटर पर सुरक्षा गार्ड ही नहीं थे। यहां के कर्मचारी लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की अपील कर रहे थे। पुलिस भी स्टूडेंट्स के सेंटर में प्रवेश करने के बाद पहुंची।
विज्ञापन

इसी तरह सीतापुर रोड स्थित स्टार ऑनलाइन सॉल्यूशन में भी काफी भीड़ इकट्ठा थी। स्टूडेंट्स को सेंटर पर धीरे-धीरे प्रवेश देने पर अभिभावकों में नाराजगी देखने को मिली।

ऑनलाइन आयोजित परीक्षा दो पालियों में होगी। जिसके लिए राजधानी में 4000 से ज्यादा स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हैं। राजधानी में परीक्षा एक दर्जन केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगी। जिसके लिए 12.30 बजे से सेंटर पर प्रवेश शुरू हो जायेगा।

बेल्ट, घड़ी उतरवाई गई
पूर्व सूचना के बाद भी घड़ी, बेल्ट, कड़ा पहनकर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों से इस तरह की चीज़ें उतरवाकर ही सेंटर पर प्रवेश दिया गया। कई अभिभावक अपने बच्चों की बेल्ट, कड़ा उतारते दिखे। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ, पानी की बोतल, हैंड सेनिटाइजर ले जाने की अनुमति थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें