फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तकनीकी खराबी से ढाई घंटे बाद उड़ान भर सका जेद्दा का विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे से जेद्दा जाने वाले सऊदी अरबिया एयरलाइंस के विमान में सोमवार रात अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इंजीनियरों की टीम ने मशक्कत के बाद समस्या दूर की। विमान करीब ढाई घंटे बाद उड़ान भर सका।
विज्ञापन

एयरलाइंस का विमान (एसवी 893) रात 2:25 बजे लखनऊ से रवाना होकर सुबह छह बजे जेद्दा पहुंचता है। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बीती रात एयरपोर्ट पर विमान की बोर्डिंग हो चुकी थी। इसमें 286 यात्री बैठ चुके थे। विमान टैक्सी वे से रनवे की ओर बढ़ने लगा था। इसी बीच पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ। उसने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एटीसी व एयरलाइंस के अधिकारियों को इसकी सूचना दी तो उनके हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन इंजीनियरों की टीम भेजी गई।

उधर, विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी होने पर यात्री घबरा गए। इंजीनियरों की टीम को खराबी दूर करने में ढाई घंटे लग गए। इस दौरान यात्री विमान में ही बैठे रहे। इसके बाद विमान मंगलवार सुबह 4:55 बजे जेद्दा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें