लखनऊ। चारबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) गौतम कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उधर, आलमबाग बस स्टेशन के सलाहकार (संचालन) निर्मल कुमार वर्मा की संविदा खत्म कर दी गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
एमडी मासूम अली सरवर ने मंगलवार शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि मंत्री ने आठ अगस्त को आलमबाग बस टर्मिनल का निरीक्षण किया था। इस दौरान एआरएम गौतम कुमार अनुपस्थित मिले थे। इसके अलावा लोड फैक्टर बढ़ाने के प्रयास न करने की खामी मिली थी। परिवहन निगम मुख्यालय के आदेशों का पालन नहीं करने की भी शिकायतें थीं। उधर, अभी आवश्यकता न होने से
संविदा मानदेय पर रखे गए सलाहकार (संचालन) निर्मल कुमार की संविदा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।