विद्युत कनेक्शन देने के नाम पर उपभोक्ता से रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद अवर अभियंता अनुपम त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया है। उपभोक्ता ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी और सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कमेटी का गठन कर जांच करवाई जा रही है।