दो साल पहले हुए तबादले से परेशान था शाकिब!
बाराबंकी में देवा के रहने वाले शाकिब प्रयागराज में जल निगम में जेई के पद तैनात थे। दो साल पहले उनका तबादला प्रयागराज हुआ था। इससे वह डिप्रेशन में थे। उनके मामा बदरू जमा ने बताया कि सात माह पहले शाकिब का निकाह मड़ियांव निवासी बरीरा सुंबुल से हुआ था। भांजा शनिवार को छुट्टी पर घर आया था।
पंखे पर लटका मिला शाकिब
रविवार को पत्नी को लेकर उसकी ननिहाल सीतापुर के सिधौली गया था। वहां से रात में लौट आया था। उसकी पत्नी मायके में ही थी। सोमवार को सुबह कॉलोनी के पास में रहने वाली भांजी शाकिब के घर पहुंची थी। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो भांजी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर पहुंची तो शाकिब पंखे में रस्सी के सहारे लटके हुए थे।
सुसाइड नोट में दोस्तों से माफी मांगी
मामा बदरू जमा ने बताया कि भांजे ने सुसाइड नोट में अपने दोस्तों से माफी मांगने की बात लिखी है। जिन्होंने उनके साथ गलत किया है उन्हें माफ करने और नहा धोकर पाक साफ होकर फंदा लगाने की बात लिखी। नोट में गुजारिश की कि पोस्टमार्टम न कराया जाए।