फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: हवाई हमला होते ही बजा साइरन, जमीन पर लेट गए लोग, सिविल डिफेंस के लोगों ने किया अभ्यास

Tue, 06 May 2025 03:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ की पुलिस लाइन में मंगलवार को हवाई हमले से बचने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। इस दौरान हवाई हमला होने पर लोगों ने इससे बचाव के लिए अभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन
हवाई हमले से बचने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुश्मन देश अगर हवाई हमला करता है तो ऐसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को सिविल डिफेंस पुलिस लाइन में एक मॉकड्रिल आयोजित करेगा । इसी मॉकड्रिल का मंगलवार दोपहर पुलिस लाइन में रिहर्सल भी किया गया।

विज्ञापन


सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सिविल डिफेंस हर साल आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल करता है, पर इस बार पूरे देश में एक साथ गृह मंत्रालय के आदेश पर हवाई हमले से निपटने के लिए मॉकड्रिल की जा रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम 6 से 7 बजे के बीच पुलिस लाइन में मॉकड्रिल की जाएगी। मंगलवार को इसी मॉकड्रिल के लिए रिहर्सल भी किया गया।

विज्ञापन

सायरन बजाते लेट गए लोग, आग बुझाने व घायलों को निकालने का किया गया रिहर्सल

- फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन में मॉकड्रिल के रिहर्सल के दौरान हवाई हमले होते ही एक सायरन बजाया गया। सायरन बजते ही सभी लोग जमीन पर पेट के बल लेट गए। दोनों हाथों से कान को बंद कर लिया। हवाई हमला रुकते ही सिविल डिफेंस के सभी वालंटियर खड़े हो गए। एक टीम हवाई हमले के चलते लगी आग बुझाने में जुट गई। एक टीम भीड़ को रोकने के लिए लगाई है। कुछ वालंटियर हमले में घायलों को निकालने में लगे तो कुछ उनको प्राथमिक चिकित्सा सेवा देने का काम करने लगे। इस तरह कई बार मॉकड्रिल का रिहर्सल किया गया।

यह लोग शामिल रहे
मॉकड्रिल के इस रिहर्सल में सिविल डिफेंस के कई सेक्टर वार्डन, वालंटियर, एसीपी चौक राजकुमार सिंह और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

उम्र पर भारी सेवाभाव का जज्बा

- फोटो : amar ujala
पुलिस लाइन में हुई मॉकड्रिल ने 65 साल की बुजुर्ग किरन राणा का जोश सबसे अलग ही था। बीमार होने के बावजूद भी वह लोगों की सेवा करने के लिए इस रिहर्सल में शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि बुधवार को होने वाली मॉकड्रिल में भी वह बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी। राजाजीपुरम के एलडीए कॉलोनी की रहने वाली किरन वर्ष 2000 से सिविल डिफेंस की सक्रिय सदस्य हैं और मौजूदा समय में सेक्टर वार्डन पद पर हैं।

उन्होंने बताया कि उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है दिल में सेवाभाव होना चाहिए। उन्होंने बताया कि फर्स्ट एड, रेस्क्यू सहित अन्य राहत बचाव कार्य की उन्होंने ट्रेनिंग ले रखी है। सिविल डिफेंस के अधिकारियों की एक आवाज पर वह 24 घंटे सेवा देने के लिए तैयार रहती हैं।

उन्होंने बताया कि उनका बेटा आकाश सिंह भी सिविल डिफेंस का सदस्य है। मंगलवार को शहर से बाहर होने की वजह से वह इस रिहर्सल में शामिल नहीं हो सका। बुधवार को वह मॉकड्रिल में मौजूद रहेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से कुछ समय पहले उनको सम्मानित भी किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें