फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मॉर्निंग वॉक के लिए निकले जेई की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले जल विभाग के जेई राम अवध (58) को तेज रफ्तार डाले ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वह उछलकर सिर के बल जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कर्नल ने घायल जेई को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक, आलमबाग स्थित विराटनगर निवासी राम अवध आजमगढ़ में जल विभाग में जेई के पद पर तैनात थे।
बेटे रत्नेश ने बताया कि छुट्टी लेकर पिता घर आए थे। मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस बीच आशियाना के बंगला बाजार स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास तेज रफ्तार पिकअप डाला ने पीछे से टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उछलकर सिर के बल जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए थे। परिवार में पत्नी रामरती देवी हैं। रत्नेश पुलिस आवास निगम में जेई के पद पर तैनात है।
कौशांबी में हुए हादसे में वजीरगंज थाने के इंस्पेक्टर जख्मी
कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली इलाके में बुधवार दोपहर मवेशी से टकराकर बाइक सवार इंस्पेक्टर वीरेंद्र त्रिपाठी घायल हो गए। वीरेंद्र की तैनाती वजीरगंज थाने में है। बुधवार सुबह वह बाइक से अदालत में साक्ष्य प्रस्तुत करने चित्रकूट जा रहे थे। (इनपुट : कौशांबी संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें