फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः स्कूली वैन में जेसीबी ने मारी टक्कर, बच्चे चोटिल

Fri, 18 Jan 2019 11:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे के बाद डरे सहमे बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 लापरवाह जेसीबी चालक ने बृहस्पतिवार की सुबह बच्चों को लेकर जा रही स्कूली वैन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक समेत आठ बच्चे चोटिल हो गए। मामला लखनऊ में मड़ियांव के रैथा रोड का है।
विज्ञापन


पुलिस व राहगीरों ने घायलों को पास के अस्पताल भेजा और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं घायलों की मदद में जुटे राहगीरों को पीछे से आ रहे डंपर ने कुचलने की कोशिश की, जिसमें एक व्यक्ति चोटिल हो गया।

हादसे के बाद चालक डंपर छोड़ फरार हो गया। डंपर को जब्त कर लिया गया है। मड़ियांव के उमरभारी गांव में रहने वाले सुनील कुमार कृष्णा इंटरनेशल स्कूल की प्राइवेट वैन चलाते हैं। वह रैथा रोड पर वैन खड़ी कर बच्चे का इंतजार कर रहे थे। आठ बच्चे वैन में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

- फोटो : डेमो
स्थानीय लोगों के मुताबिक तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार जेसीबी ने वैन में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक सुनील समेत अंदर बैठे छात्र हरिओम (8),  तान्या (8), मान्या (6), रिया (10), कृष्णा (5), मुस्कान (6) व दो अन्य छात्र घायल हो गये। हादसे के बाद आरोपी जेसीबी चालक गाड़ी लेकर फ रार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने जेसीबी का कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि अवैध खनन कराया जा रहा है। डंपर और जेसीबी दिन में भी खनन में लगे रहते हैं। इसके कारण रोज हादसे हो रहे है। लोगों की जान जा रही है, लेकिन पुलिस चुप बैठी है।

उधर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। जेसीबी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उसे और चालक को पकड़ लिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें