फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रालोद की सभी इकाइयां व फ्रंटल संगठन भंग, जयंत चौधरी ने यूपी चुनाव में हार के बाद लिया फैसला

Mon, 14 Mar 2022 09:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी प्रमुख जयंत चौधरी ने यूपी चुनाव में हार के बाद अपनी पार्टी के सभी प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने पार्टी के सभी प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला और फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया है। यह जानकारी सोमवार को पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दी गई। जयंत का यह कदम विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अहम माना जा रहा है।

विज्ञापन


रालोद ने प्रदेश में सपा के साथ 33 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें से आठ सीटों पर ही विजय मिली। इनमें पार्टी को बागपत में मात्र छपरौली सीट से ही संतोष करना पड़ा, जबकि बागपत और बड़ौत सीटें पार्टी के गढ़ में मानी जाती हैं। कहा जा रहा है कि प्रत्याशियों के चयन से नाराज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भितरघात की। अब संगठन ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी छंटनी करेगा।

जाटों का बंटना बड़ी चिंता
पार्टी को सबसे ज्यादा भरोसा जाट वोटरों पर था। पार्टी थिंक टैंक का मानना था कि मुस्लिमों के साथ अन्य जातियों के लोग भी इस बार रालोद से जुड़ रहे हैं। इसके अलावा जाट भी वोट देंगे। पता चला कि मुस्लिमों ने तो जमकर वोट किया पर जाट वोट भाजपा की तरफ चले गए। हालांकि पिछले चुनाव के मुकाबले उसकी यह आठ गुना सफलता है। पिछले चुनाव में रालोद को मात्र छपरौली से ही संतोष करना पड़ा था। अब संगठन रूठे पदाधिकारियों को मनाकर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें