फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार का असर: होली के बाद संगठन में बदलाव कर सकती है बसपा, नए लोगों को दी जा सकती है जिम्मेदारी

Mon, 14 Mar 2022 08:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक पर जीत हासिल करने वाली बसपा संगठन में बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है। पार्टी के 290 उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव में मिली करारी हार के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी में संगठन को पुनर्गठित कर सकती हैं। होली के बाद संगठन में अहम बदलाव की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार कुछ नए चेहरों को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

विज्ञापन


विधानसभा की सभी 403 सीटों पर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाली बसपा ने सिर्फ एक सीट जीती है। 290 सीटों पर तो पार्टी के उम्मीदवार जमानत तक नहीं बचा पाए। मायावती ने इस बाबत सफाई भी पेश की और इशारा किया कि न तो उनकी सोशल इंजीनियरिंग चल पाई और न ही मुस्लिमों ने बसपा को तवज्जो दी। मुस्लिमों ने सपा का दामन थामा तो अन्य जातियों ने भी बसपा से मुंह मोड़ लिया। अब करारी हार के और भी कारण तलाशे जा रहे हैं। संगठन की भूमिका की समीक्षा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि होली के बाद बड़ी बैठक कर उसमें नए सिरे से संगठन का विस्तार किया जाएगा। इसमें पुराने चुनिंदा लोगों को ही अहम पदों पर रखा जाएगा। वर्तमान में बसपा ने 18 मंडलों में संगठन को बांट रखा है और करीब 50 को-आर्डिनेटर तैनात किए हैं, लेकिन अब नए सिरे से संगठन के विस्तार की तैयारी है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तक चुनाव हारे
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर भी मऊ विधानसभा सीट से चुनावी रण में उतरे थे लेकिन वे भी बुरी तरह से हारे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह पार्टी के अन्य दिग्गज भी चुनाव हार गए हैं। इन्हीं वजहों को देखते हुए संगठन में बदलाव की कवायद हो रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें