फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेगी ज्वैलर्स की हड़ताल, सरकार मानी तो ही बनेगी बात

Mon, 21 Mar 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/ लखनऊ
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
ऑल इंडिया बुलियन ज्वेलर्स स्वर्णकार फेडरेशन का दावा है कि एक्साइज ड्यूटी लगाने के खिलाफ चल रही हड़ताल अभी वापस नहीं हुई है।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली के ज्वेलरी के सभी बाजार बंद रहे। फेडरेशन की मानें तो बगैर एक्साइज ड्यूटी वापस लिये वह काम पर नहीं लौटेंगे।

वहीं, लखनऊ समेत पूरे यूपी में भी सराफा कारोबारियों ने एलान किया है कि केंद्र सरकार जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस खत्म नहीं करती, यूपी में हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन


कारोबारियों ने अखिल भारतीय संगठन जीजेएफ (जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन) द्वारा शनिवार रात हड़ताल वापस लेने की घोषणा को मानने से इनकार कर दिया है।

17 मार्च की रामलीला मैदान की ज्वेलर्स की रैली में अहम भूमिका निभाने वाले फेडरेशन के महासचिव योगेश सिंघल के मुताबिक, दो संगठनों के नेताओं ने सरकार के दबाव में आकर हड़ताल वापसी का एलान कर दिया लेकिन इनको आम स्वर्णकारों को समर्थन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें