एडीजी तकनीकी सेवा दलजीत चौधरी के कार्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई। हादसे में कार्यालय में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया। जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर एडीजी तकनीकी सेवा दलजीत चौधरी का दफ्तर है। मंगलवार सुबह करीब पौने आठ बजे अचानक उनके कमरे से धुआं निकलने लगा। इससे हड़कंप मच गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर 15 मिनट में ही काबू पा लिया।
विज्ञापन
3 of 4
सीएफओ अभयभान पाण्डेय ने बताया कि हाईराईज बिल्डिंग होने के कारण एतिहातन तीन दमकल, एक हाइड्रोलिक प्लेटफार्म को मौके पर भेजा गया था।