फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर सदर : मुस्लिम वोटों के बंटवारे पर टिकीं सबकी नजरें, राज्यमंत्री के खिलाफ सपा-कांग्रेस और बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे

Sat, 05 Mar 2022 11:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस, सपा और बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारकर समीकरण ही बदल दिए हैं। चुनावी तपिश बढ़ने के साथ ही यहां मुद्दे हाशिए पर चले गए। सभी का जोर ध्रुवीकरण पर है। इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर (सदर) सीट पर सबसे अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव इस सीट पर लगातार दूसरी बार कमल खिलाने का सपना संजोए हैं। वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा ने मुस्लिम प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारकर समीकरण ही बदल दिए हैं। चुनावी तपिश बढ़ने के साथ ही यहां मुद्दे हााशिए पर चले गए। सभी का जोर ध्रुवीकरण पर है। इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन


सदर सीट पर सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। साल 2017 में मतों के ध्रुवीकरण से 2002 के चुनाव के बाद कमल खिला था। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे।  सपा ने 1993 में इसी सीट से बसपा के टिकट पर  विधायक रहे मोहम्मद अरशद खान को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, उनके पहले सपा से तेज बहादुर मौर्य को पार्टी ने चुनाव चिह्न दिया था, जिन्हें साल 2012 में कांग्रेस के प्रत्याशी नदीम जावेद हराकर विधायक बने थे। हालांकि, कांग्रेस ने अपने ही जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज का ऐन वक्त पर टिकट काटकर नदीम जावेद को फिर से चुनावी मैदान में उतार दिया है। वहीं, बसपा ने  सलीम खान को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


मुस्लिम 85 हजार
एससी 45 हजार
यादव 40 हजार
वैश्य 40 हजार
क्षत्रिय 30 हजार
मौर्या 28 हजार
ब्राह्मण  25 हजार
कायस्थ 15 हजार
अन्य  1.27 लाख

2017 के चुनाव का परिणाम
गिरीश चंद्र यादव, भाजपा 90,324
नदीम जावेद, कांग्रेस 78,040
दिनेश टंडन, बसपा 41,877

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें