केंद्र व राज्य में भाजपा की सहयोगी अपना दल एस ने जाटव आर पी गौतम को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह अभी तक सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष पद पर थे। वह जाटव बिरादरी से आते हैं।
विज्ञापन
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उनके पति आशीष पटेल यूपी सरकार में मंत्री हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही वह एनडीए का हिस्सा हैं।
बताया जा रहा है कि यह जिम्मेदारी उन्हें यूपी के आगामी चुनाव और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए दी गई है। पार्टी की रणनीति पिछड़े और दलित वर्ग के मतदाताओं तक पहुंच बनाने की है।