आज से अगले चार दिनों तक 9 गजल गायक अपने सुरों से नवाबी नगरी की शाम सजाएंगे।
बृहस्पतिवार से आनंदी कॉन्सेप्ट की ओर से होने वाले जश्न-ए-गजल समारोह में पीनाज मसानी, तलत अजीज, चंदन दास समेत तमाम गजल गायक अपनी आवाज से शाम का समां बांधेंगे।
बुधवार को प्रेस वार्ता में आयोजक संस्था के निदेशक नागेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बेगम अख्तर को समर्पित समारोह के पहले दिन बृहस्पतिवार को चंदन दास और प्रदीप अली गजलें सुनाएंगे।
30 मई को तलत अजीज, कैलाश जोशी, 31 मई को जसविंदर सिंह, कृष्णानंद, सृष्टि पांडे गजलों से शाम रंगीन करेंगे।
एक जून को पद्मश्री पीनाज मसानी और अल्पना मेहरोत्रा अपनी गजल प्रस्तुतियां देंगी।
समारोह हर शाम 7 बजे से गोमतीनगर के आनंदी आर्किड में शुरू होगा।
प्रेस वार्ता के मौके पर पुलिस अधिकारी मो. अली साहिल के वीडिया एलबम ‘तेरी सूरत’ को लांच किया गया।