फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली अवैध खनन मामले में ईडी की जांच का बढ़ सकता है दायरा

Sat, 19 Jan 2019 11:52 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अवैध खनन
विज्ञापन

ईडी शामली में हुए अवैध खनन मामले की जल्द ही रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में है। इस मामले ईडी की जांच उन नौ लोगों पर तो केंद्रित होगी ही जिनके खिलाफ सीबीआई पूर्व में मुकदमा दर्ज कर चुका है। इसके साथ ही कुछ और के भी ईडी की जांच के दायरे में आने की संभावना है। इनमें स्थानीय लोगों के साथ खनन विभाग से जुड़े कुछ लोगों का नाम होने की चर्चा है।

विज्ञापन


ईडी ने इस मामले में सीबीआई की एफआईआर का अध्ययन करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से भी इस बाबत विस्तृत रिपोर्ट तलब कर सकती है। एजेंसी इसमें खनन विभाग के साथ ही जिले में तैनात पुलिस व प्रशासनिक कर्मियों की भूमिका को भी परखेगी।

इसके साथ ही अवैध खनन में लिप्त पाए गए लाभार्थियों के साथ उनके करीबियों की संपत्तियों की जांच होगी। जानकारों का कहना है कि ईडी का खास ध्यान प्रकरण में आरोपी गायत्री के दोनों करीबियों के साथ उनके भी करीबियों पर होगा। ईडी यह भी देखेगी कि अवैध खनन से जुटाई गई रकम की मनी लांड्रिंग तो नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें