फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता रामलीला की शुरुआत आज से

Fri, 04 Oct 2013 08:11 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
खदरा स्थित श्री जनता रामलीला का उद्घाटन शुक्रवार को पलिया के विधायक रोमी साहनी करेंगे।
विज्ञापन


पहले दिन यहां रामजी के बाल्यकाल का मंचन किया जाएगा। श्रीजनता रामलीला समिति के बृजमोहन निषाद ने बताया कि रामलीला की रिहर्सल पूरी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता राम नरेश वर्मा करेंगे व समारोह में समाजवादी पार्टी के अशोक बाजपेई और पैथालॉजिस्ट दीपक कुमार शुक्ल भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत महोना में बाबा गंगा गिरि रामलीला समिति की रामलीला की शुरुआत पांच अक्टूबर से होगी, जो 15 अक्टूबर तक चलेगी।

समिति के अध्यक्ष विजय शंकर मिश्र ने बताया कि इटौंजा में रतनेश्वर महादेव रामलीला समिति की ओर से 8 अक्टूबर से रामलीला शुरू होगी, जो 19 तक चलेगी।
वहीं, अमानीगंज कस्बे में 13 अक्टूबर से रामलीला का मंचन होगा। बीकेटी कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला 14 अक्टूबर को भव्य शिव बारात के साथ शुरू होगी, जो 16 अक्टूबर तक चलेगी।

उधर, कुम्हरावां कस्बे में 13 से 15 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें