फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार से दौड़ी एक्सप्रेस की हादसे वाली बोगियां

Tue, 24 Mar 2015 01:42 AM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, बछरावां
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह के ठीक 8:41 बजे हैं। बछरावां से 1400 मीटर पहले का वह डिस्टेंस सिग्नल। रोज की तरह जनता एक्सप्रेस 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड...।
विज्ञापन


डिस्टेंस सिग्नल करीब आते ही ड्राइवर ने प्रेशर रिलीज किया और 250 मीटर पहले के होम सिग्नल तक स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई। ठीक 8:42 बजे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन पहुंची तो स्पीड 15 किलोमीटर थी।

बीती शुक्रवार की ही तरह सोमवार को भी जनता एक्सप्रेस की बोगियां अपनी फुल स्पीड में दौड़ीं और उतनी ही तेजी से डिस्टेंस सिग्नल से बछरावां स्टेशन के बीच ड्राइवर ने गति पर अपना नियंत्रण भी बनाया।
विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस सोमवार को जिस डिस्टेंस सिग्नल से अनियंत्रित हुई थी, वहां से उसके प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में एक मिनट से भी कम समय लगा था। जो जनता एक्सप्रेस बीते शुक्रवार सुबह बछरावां में अनियंत्रित होकर क्षतिग्रस्त हुई थी, उसी रैक की बोगियां उस हादसे के बाद पहली बार बछरावां के लिए सोमवार को लखनऊ से रवाना हुईं।

10 मिनट पहले पहुंची ट्रेन

ट्रेन लखनऊ से एक मिनट की देरी से 7:56 बजे प्लेटफॉर्म तीन से रवाना हुई। बछरावां पहुंचने तक जनता एक्सप्रेस ने अपने तय समय से 10 मिनट अधिक बचा लिया। ट्रेन 8:52 की जगह 8:42 बजे ही बछरावां पहुंच गई।

यहां ट्रेन को 12 मिनट रोका गया और फिर 8:54 बजे सिग्नल लोअर करते ही जनता एक्सप्रेस वाराणसी की ओर रवाना हो गई।

इस तरह सोमवार को जनता ने तय की अपनी मंजिल
-सुबह 7:56 बजे लखनऊ से छूटी
-8:19 बजे मेन लाइन से उतरेटिया स्टेशन हुई पार
-8:27 बजे 80 किलोमीटर की गति से मोहनलालगंज से गुजरी

-8:31 बजे ही पार हो गयी कनकहा स्टेशन
-8:35 बजे जनता से निगोहां स्टेशन से तेज रफ्तार निकली
-8:39 बजे श्रीराजनगर से भी आगे बढ़ गयी
-8:41 बजे बछरावां का 1400 मीटर पहले के डिस्टेंस सिग्नल पर पहुंची ट्रेन
-8:42 बजे बछरावां के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ट्रेन
विज्ञापन

काश हादसे के दिन लगती ब्रेक

बीती शुक्रवार सुबह भी जनता एक्सप्रेस जब श्रीराजनगर से निकली तो करीब 80 किलोमीटर प्रतिघंटा उसकी गति थी। बछरावां के डिस्टेंस सिग्नल पर उसके ड्राइवर पीएन मिश्र को भी दो पीले सिग्नल मिले थे। इसी जगह से ट्रेन की गति कम करनी थी जो नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें