परिवहन निगम की आठ जनता एसी बसें ‘जनरथ’ मंगलवार से शुरू हो गईं। इसमें लखनऊ से मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, देवरिया, बरेली।
मुरादाबाद, बलिया, कानपुर, बस्ती, रायबेरली, ऊंचाहार, कुंडा, सुल्तानपुर, जौनपुर का सफर आसान हो गया है। जनरथ में यात्री वॉल्वो के किराए से लगभग आधे किराये में एसी में सफर कर सकेंगे।
कैसरबाग डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि लखनऊ-हरदोई जनरथ सिर्फ संडीला में रुकेगी। वहीं जब तक स्लीपर सेवा की बसें नहीं आतीं तब तक लखनऊ-मेरठ के बीच एक जनरथ यात्रियों को सेवाएं प्रदान करेगी।
अवध डिपो के एआरएम आरके वर्मा ने बताया कि बलिया-कानपुर की दो जनरथ लखनऊ के चारबाग अड्डे से रवाना होकर पहले कानपुर जाएगी। फिर कानपुर से बलिया की सवारी लेकर वाया लखनऊ होकर बलिया को जाएगी।