लखनऊ। जानकीपुरम प्रथम वार्ड में अर्जुन पार्क और एसबीआई पार्क के सुंदरीकरण और फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड में सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को भूमि पूजन हुआ। लखनऊ उत्तर के विधायक नीरज बोरा ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। तीनों परियोजनाओं के लिए कुल 63 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विधायक ने कहा कि पार्क स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने नागरिकों से पार्कों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सहयोग की अपील की। फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड की श्याम विहार कॉलोनी में सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि अर्जुन पार्क के सुंदरीकरण और रंग-रोगन पर 35 लाख, एसबीआई पार्क पर आठ लाख और सड़क निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, गिरीश गुप्ता, संजय तिवारी, बीएन मिश्रा, सुशांत सार, कृपाशंकर मिश्रा, शैलेंद्र मौर्य, अंकुश बाजपेई, श्रीराम शरण सिंह और दिनेश पाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।