केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की ऐसी भीड़ उमड़ी की इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक मरीजों से खचाखच भर गया। कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा तो गंभीर रोगियों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
सुबह से उमड़ी मरीजों की भीड़ शाम चार बजे तक बनी रही जिसकी वजह से अव्यवस्था रही और कई मरीजों का स्ट्रेचर पर इलाज शुरू करना पड़ा।
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की भीड़भाड़ से वार्ड से लेकर जांच केंद्र तक अफरातफरी का माहौल रहा। कई मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर बलरामपुर और सिविल अस्पताल रेफर किया जाने लगा।
सबसे अधिक परेशानी न्यूरो के मरीजों को हुई। दोपहर एक बजे तक न्यूरो सर्जरी, मेडिसिन वार्ड, सर्जरी वार्ड और ऑर्थो सर्जरी वार्ड पुरी तरह फुल हो गए।
इसके बाद भी मरीजों का तांता लगा तो पहले से भर्ती मरीजों को आनन-फानन में गांधी वार्ड में शिफ्ट किया जाने लगा।