फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: उदयगंज में जलकल विभाग बदलेगा पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महात्मा गांधी जियामऊ वार्ड के उदयगंज में दूषित जलापूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जलकल विभाग करीब 100 मीटर की पेयजल की लाइन को बदलेगा। अमर उजाला में बुधवार को दूषित पेयजल आपूर्ति से जुड़ी खबर प्रकाशित होने के बाद यह सुधार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन


जलकल के जोन एक के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष राय ने कहा कि इस समय उदयगंज सहित अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति साफ है। रोजाना पानी की जांच की भी जा रही है। कुछ दिन पहले पेयजल की लाइन में लीकेज के कारण गंदे पानी की समस्या हुई थी, जिसे दूर कर दिया गया है। लीकेज फिर न हो, इसके लिए 100 मीटर लंबी नई पाइपलाइन भी डाली जाएगी। इसका प्रस्ताव बन गया है। एक सप्ताह में काम शुरू हो जाएगा।

उत्कर्ष राय ने यह भी कहा कि पहले इलाके में आपूर्ति नलकूप के जरिये की जाती थी। लोग दिनभर पानी लेते रहते थे। अब पानी की आपूर्ति जोनल पम्पिंग स्टेशन से की जा रही है, जो ऐशबाग जलकल से जुड़ा है। अन्य इलाकों की तरह ही अब सुबह और शाम तय समय पर आपूर्ति होती है। इसे लेकर ही लोग ज्यादा विवाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें