फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल निगम ने काटे चार केबल, 4000 उपभोक्ताओं की बिजली गुल

विज्ञापन
केबल की मरम्मत करते श्रमिक।
विज्ञापन
लखनऊ। जल निगम के अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही का खामियाजा दीपोत्सव पर उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार ने फैजुल्लागंज उपकेंद्र के जूनियर इंजीनियर और उपखंड अधिकारी को बिना सूचना दिए बृहस्पतिवार को खोदाई शुरू करा दी। दोपहर करीब एक बजे जेसीबी से 11 हजार वोल्ट के बिजली के चार भूमिगत केबल कट गए। इससे गायत्रीनगर, प्रीतिनगर समेत 10 से 12 मोहल्लों और बाजारों के करीब 4,000 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम सात बजे तक बिजली गुल रहने से घरों और दुकानों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

जानकीपुरम के जोनल मुख्य अभियंता वीपी सिंह ने बताया कि चारों केबल एक साथ कटने से बिजली आपूर्ति बहाल करने का कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बचा था। सभी केबल करीब सात फीट की गहराई में बिछाई गई थीं। उपभोक्ताओं की शिकायतें मिलने पर एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया।
एक्सईएन ने जल निगम के एक्सईएन से भी लापरवाही पर आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद बिजली विभाग की टीम ने कटे केबलों की मरम्मत शुरू की। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मड़ियांव पुलिस को दी तहरीर
केबल कटने से बिजली विभाग को करीब 1.75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिम्मेदार ठेकेदार और संबंधित लोगों की लापरवाही के खिलाफ इलाकाई इंजीनियरों ने मड़ियांव पुलिस को तहरीर दी है। विभाग ने नुकसान की भरपाई की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें