फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष और वरुण विहार आवासीय योजना के साढ़े चार हजार भूखंडों की लॉटरी संपन्न

विज्ञापन
एलडीए ने कराई लॉटरी।
विज्ञापन
लखनऊ। नैमिष और वरुण विहार आवासीय योजना के पहले चरण के करीब साढ़े चार हजार भूखंडों के आवंटन के लिए तीन दिन चली लॉटरी शुक्रवार को संपन्न हो गई। एक सप्ताह के अंदर एलडीए आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन


एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम दिन वरुण विहार योजना के 162, 288, 300 व 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 727 भूखंडों का आवंटन किया गया। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया नैमिष नगर योजना के 288 व 450 वर्गमीटर क्षेत्रफल के 133 भूखंडों का आवंटन किया गया। दोनों योजनाओं के भूखंडों के लिए 24 सितंबर से 27 अक्तूबर तक कुल 38,457 लोगों ने पंजीकरण कराया है। लॉटरी के पहले दिन बुधवार को 2,243, दूसरे दिन 1,436 व अंतिम दिन 860 भूखंडों का आवंटन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें