फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल निगम कर्मी व युवक ने सड़क हादसों में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में बृहस्पतिवार को सड़क हादसों में जल निगम कर्मचारी व एक अन्य युवक की मौत हो गई। दुर्घटनाएं दुबग्गा और इटौंजा में हुईं।
विज्ञापन

रहीमाबाद के अलीपुर गांव निवासी रिंकू गौतम (32) बालागंज स्थित जल निगम ऑफिस में पाइपलाइन प्लंबर थे। छोटे भाई शोभित ने बताया कि रात 8:30 बजे रिंकू हेलमेट लगाकर बाइक पर ड्यूटी से घर आ रहे थे। दुबग्गा स्थित मल्हा रिंग रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। रिंकू उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। उन्हें बुरी तरह जख्मी देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने के साथ घरवालों को जानकारी दी। इलाज के दौरान रिंकू ने दम तोड़ दिया। वह पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता दिनेश की दो वर्ष पहले मौत के बाद रिंकू की उनके स्थान पर नौकरी लगी थी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उधर, मूल रूप से बाराबंकी के जमुआ निवासी अमन शुक्ला (25) परिवार के साथ बख्शी का तालाब में रहते थे। छोटे भाई हर्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अमन बाइक से घर लौट रहे थे। इटौंजा में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डाला उनकी बाइक से टकराया गया। गंभीर रूप से जख्मी अमन को पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। हर्ष ने बताया कि आठ महीने पहले उनके सबसे बड़े भाई रजत शुक्ला की बीमारी से मौत हो गई थी। अब रिंकू की मौत से परिवार में मातम छा गया है। उनके पिता अरुण खेती करते हैं। परिवार में मां संगीता देवी भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें