यूपी एटीएस की पूछताछ में यह जानकारी मिली है। कट्टरपंथी विचारधारा के ये सदस्य कौम के साथ हुई नाइंसाफी का बदला लेने के लिए साथियों को जुटाने की मुहिम में लगे थे।
पूछताछ में सामने आया है कि इन सदस्यों के संपर्क वेस्ट यूपी के जिलों के अलावा एनसीआर में भी हैं। इनसे इन संपर्कों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
एटीएस अफसरों के अनुसार पकड़े गए सदस्य बार-बार बयान बदल रहे हैं। इससे यह अंदेशा बना हुआ है कि वे कुछ छिपाने की कोशिश में हैं।
एटीएस के सूत्रों के अनुसार अलग-अलग पूछताछ में पता चला है कि ये सभी कट्टरपंथी हैं। उनके मन में यह बैठा हुआ है कि उन्हें बदला लेना है। इसके लिए वे अपनी विचारधारा के युवकों को तलाश रहे थे।