फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जेल मंत्री ने बलरामपुर कारागार का किया निरीक्षण, कैदियों से की मुलाकात

Sun, 31 Jul 2022 04:54 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने रविवार को जिला जेल का दौरा किया और इस दौरान कैदियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
कारागार में मंत्री धर्मवीर प्रजापति। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बलरामपुर जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। सन्तकबीरनगर जाते समय जेल मंत्री अचानक बलरामपुर जेल का निरीक्षण करने पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने जेल में बंदी कैदियों से भी मुलाकात की और व्यवस्थाओं के बारे में जाना। दो घण्टे चले आकस्मिक निरीक्षण में जेल मंत्री ने पाकशाला, सर्किल, अस्पताल और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जेल मंत्री ने आगामी रक्षाबंधन त्यौहार पर राखी बांधने में बन्दियों और उनकी बहनों को किसी तरह की कोई समस्या न आने के विशेष निर्देश दिए।

जेल मंत्री ने कैदियों से मुलाकात कर उन्हें जेल अनुशासन लाने, सुधारात्मक व्यवहार करने और सदाचार बरतने की सलाह दी। उन्होंने कैदियों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें दूर करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कारागार मंत्री ने 30 वर्ष से कम आयु के कैदियों को अपनी गलतियों का अहसास दिलाने के साथ-साथ उनमें सुधार हेतु प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कारागार में साफ सफाई व्यवस्था, जेल में बागवानी शुद्व पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और भोजन व्यवस्था पर सन्तोष जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि जेल मैनुअल के हिसाब से व्यवस्थाओं में कमी नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें