फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की तरह जेल कर्मियों को भी मिलेगा पुष्टाहार भत्ता : सीएम योगी

Wed, 03 Oct 2018 12:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कारागार मुख्यालय भवन का लोकार्पण करते सीएम योगी
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों की तरह अब जेल कर्मियों को भी पुष्टाहार भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को आलमबाग क्षेत्र में कारागार प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में दो एकड़ में बनकर तैयार हुए कारागार मुख्यालय भवन का लोकार्पण करने के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में बंद हर व्यक्ति अपराधी नहीं होता। कई बार राजनैतिक और आंदोलन के कारण भी लोगों को जेल जाना होता है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच व्यक्ति को अपराध की ओर ले जाती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के पुराने कारागारों में देश के स्वतंत्रता संघर्ष का लंबा इतिहास है। इन कारागारों में उन सेनानियों की कहानी जिंदा है, जो भीषण यातना सहने के बावजूद विचलित नहीं हुए। जिनके कारण हमारा देश स्वतंत्र हुआ।
विज्ञापन


इतिहास और उससे सम्बन्धित दस्तावेजों को आधुनिक तकनीकी के माध्यम से संरक्षित किए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह काफी कम लागत में बनकर तैयार हुआ है। मात्र 47.61 करोड़ में यह 6 मंजिला भवन बनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि कई बार काम शुरू होने के बाद कई बार इस्टीमेट रिवाइज होकर आता है, लेकिन इसमें हमने सख्ती की है।

प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि दो एकड़ में बना यह भवन 2013 में पास हुई थी और राजकीय निर्माण निगम को इसका काम दिया गया था। 2015 में इसका काम शुरू हुआ और अब पूरा हुआ है। इसमें बेसमेंट समेत कुल 6 तल हैं।

यहां प्रदेश की 75 जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फुटेज देखने के लिए भी कंट्रोल रूम तैयार किया जाएगा। जेलों में कैदियों की क्षमता बढ़ाए जाने के लिए भी काम किया जा रहा है। 31 जेलों में क्षमता से अधिक कैदी हैं। मौजूदा वर्ष में 7500 की क्षमता को सृजित करेंगे। इसके लिए नए कारागार इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन

पांच अक्तूबर को रिहा किए जाएंगे 150 कैदी

इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के मौके पर पांच अक्तूबर को 150 कैदियों को रिहा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कारागारों में कैदियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्त्रस्म भी संचालित किए जा रहे हैं। इस मौके पर एडीजी कारागार चन्द्र प्रकाश ने जेल कर्मियों द्वारा केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जुटाए गए 46.30 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भवन का उद्घाटन करने के बाद म्यूजियम और कैदियों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। म्यूजियम में रामपुर के नवाब को जहर देने के आरोपी को पहनाई गई बेड़ियां और जेल में इस्तेमाल होने वाले लगभग सभी सामानों को रखा गया है। एडीजी जेल ने मुख्यमंत्री को बंदियों द्वारा तैयार की गई जैकेट दिखाई जिसकी कीमत बाजार में 2500 रुपये है लेकिन जेल विभाग उस जैकेट को 1360 रुपये में उपलब्ध करा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें