फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद का जेल भरो आंदोलन आज से

Tue, 14 Jan 2014 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के दौरान मुजफ्फरनगर में कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल ने मंगलवार से जेल भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सोमवार को रालोद ने राजधानी समेत प्रदेश भर में धरना, प्रदर्शन किए।
राजधानी में रालोद के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व तथा प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय से जुलूस के रूप में हजरतगंज चौराहे की तरफ मार्च किया।
विज्ञापन


कुछ देर सांकेतिक जाम भी लगाया। इसके बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना दिया और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

चौहान ने बताया कि गन्ना किसानों के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन को जा रहे कार्यकर्ताओं को मुजफ्फरनगर प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया।

इसके विरोध में मंगलवार से वहां से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह की अगुवाई में गिरफ्तारियां दी जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें