राज्यपाल राम नाईक व मौलाना कल्बे सादिक।
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक बुधवार को एरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष मौलाना कल्बे सादिक से कुशलक्षेम पूछी।
राज्यपाल ने मौलाना सादिक से कहा कि आप जल्द ठीक हों, अभी समाज के लिए बहुत काम करना है।
गौरतलब है कि मौलाना कल्बे सादिक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि जब मैं कैंसर रोग से पीड़ित था तो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिम्मत दिलाई थी। ठीक होने पर कहा कि राम भाऊ बोनस में मिला जीवन ईश्वर ने समाज सेवा के लिए दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं अटल जी की बात को दोहराते हुए कहना चाहूंगा कि आपको भी अपनी इच्छा शक्ति बनाए रखना होगा।